उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के 672 न्याय पंचायतों में तैनात कृषि विभाग के कृषि सहायकों के लिए जरूरी खबर है। कृषि विभाग के कृषि सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है।
शासनादेश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व में कृषि सहायकों के मानदेय में वृद्धि के निर्देश दिए थे। कृषि मंत्री के अनुसार अब इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके बाद अब उन्हें प्रतिमाह 8300 रुपये के स्थान पर 12391 रुपये मानदेय मिलेगा। जिसमें प्रदेश की 672 न्याय पंचायतों में तैनात कृषि विभाग के कृषि सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है।