उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अगले नये साल पर भूलेख पोर्टल की शुरुआत की जाएगी।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने भूलेख पोर्टल को 1 जनवरी से शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भू अभिलेखों से सम्बन्धित सभी पोर्टल अतिशीघ्र शुरू किए जाएं। इसके अलावा आरसीएमएस पोर्टल को भी 26 जनवरी, 2026 तक शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व कोर्ट को पूर्ण रूप से ई-कोर्ट के रूप में स्थापित किया जाए, ताकि मामलों के निस्तारण में तेजी आ सके।
भूलेख पोर्टल
उत्तराखंड भूलेख एक ऑनलाइन पोर्टल है। जहाँ आप अपनी ज़मीन के खसरा, खतौनी, भू-नक्शा और अन्य रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं; आप बस इस वेबसाइट पर जाकर अपना जिला, तहसील और गाँव चुनकर नाम, खसरा या खाता नंबर से अपनी भूमि का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।