उत्तराखंड: कॉर्बेट में जल्द दिखेगा जंगल सफारी का नया रोमांच, इस दिन से शुरू हो रहीं हैं हाथी सफारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जंगल सफारी रोमांच का शौक रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्द टाइगर रिजर्व में नया रोमांच दिखेगा।

मिली मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द कॉर्बेट और राजाजी में हाथी सफारी देखने को मिलेगी। यहां कॉर्बेट और राजाजी में एलिफेंट सफारी को मंजूरी मिल गई है। वर्षों से बंद पड़ी हाथी सफारी को आखिरकार फिर से अनुमति मिल गई है। जिसके बाद अब दिसंबर से ढिकाला बिजरानी जोन में हाथी सफारी होगी।

हाथी सफारी ढिकाला और बिजरानी, दोनों प्रमुख जोन में होगी शुरू

रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अपनी जैव विविधता, रॉयल बंगाल टाइगर और रोमांचक जंगल सफारी के लिए प्रसिद्ध है। यहां वर्ष 2018 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत पार्क में हाथियों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगा दी थी। उसी आदेश के बाद हाथी सफारी पूरी तरह बंद की गई थी। स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड की जून 2024 में हुई बैठक में इसके लिए हरी झंडी दी गई थी।​ विभागीय औपचारिकता पूरी होने के बाद अब इसे लागू किया गया है।