उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी नवंबर को उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा
जिसमें उत्तराखंड के 25 साल पूरे होने पर 1 से 9 नवंबर तक रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं 3 और 4 नवंबर को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। वह 2 नवंबर से उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति इस दौरान पतंजलि व कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।
📌📌राष्ट्रपति 2 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आगमन के बाद वह हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। शाम को राष्ट्रपति देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी।
📌📌अगले दिन 3 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इसी शाम वह नैनीताल के लिए रवाना होंगी और राजभवन नैनीताल में रात्रि प्रवास करेंगी।
📌📌वहीं 4 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू कैंची धाम के दर्शन करेंगी और इसके बाद कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगी। 📌📌दौरे के समापन पर राष्ट्रपति 4 नवंबर की दोपहर को वापस नई दिल्ली लौट जाएंगी।