उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सितंबर माह में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा आयोजित होनी है।
परीक्षा का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा 25 व 26 सितंबर को होगी। इसका कार्यक्रम आयोग ने जारी कर दिया है। यह मुख्य परीक्षा परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में कराई जाएगी।
📌📌25 सितंबर को सुबह नौ से 12 बजे की पाली में सामान्य अध्ययन और दोपहर दो से पांच बजे के बीच हिंदी संरचना की परीक्षा होगी। 25 सितंबर को परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:30 बजे पंहुचना होगा।
📌📌26 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच निबंध की परीक्षा होगी। 26 सितंबर को सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना होगा।