उत्तराखंड: बाबा नीब करौरी महाराज की आध्यात्मिक यात्रा है हनुमान अंश, उत्तराखंड में होगी टैक्स-फ्री

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल के सिनेमा हॉल पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी।

नीब करौरी महाराज की दिखाई है अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की संत परंपरा सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ महान संतों की भूमि है। बाबा नीम करोली महाराज का कैंची धाम आज दुनियाभर में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है। मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्माताओं और पूरी स्टारकास्ट के प्रयासों की तारीफ की।

की यह घोषणा

उत्तराखंड सरकार ने आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स-फ्री (कर-मुक्त) करने का बड़ा फैसला किया है। इस बात की आधिकारिक घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीब करौरी बाबा का जीवन और उनके विचार न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस फिल्म के जरिए जन-सामान्य और युवाओं तक उनके आध्यात्मिक संदेश, लोक कल्याण की भावना और जीवन दर्शन को सहजता से पहुंचाया जा सकेगा। राज्य में फिल्म को टैक्स-फ्री करने से अधिक से अधिक लोग इसे देख सकेंगे।