देहरादून: पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीसरे उत्तराखंड राज्य पैरालंपिक गेम्स का आयोजन किया जाना है।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आयोजन आगामी 27 से 29 मार्च तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इस तीसरे उत्तराखंड राज्य पैरालंपिक गेम्स के आयोजन की जानकारी सोमवार को प्रेस क्लब में हुई वार्ता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों दी। उन्होंने इस मौके पर इस भव्य खेल उत्सव की घोषणा की।
इतने खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
बताया कि प्रदेश के सभी 13 जिलों से लगभग 130 से 150 पैरा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस बार मुख्य रूप से पैरा एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इच्छुक खिलाड़ी 25 मार्च तक अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं। वहीऊटीमें 27 मार्च को देहरादून पहुंचेंगी, जबकि मुख्य प्रतियोगिताएं 28 और 29 मार्च को खेली जाएंगी।
दी यह जानकारी
एसोसिएशन के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में राज्य के 300 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों को पैरा खेलों से जोड़ा जा चुका है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नए खिलाड़ियों को पहचान दिलाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।