उत्तराखंड: प्रदेश में वन्य जीवों के हमलों में घायल हुए व्यक्तियों के उपचार का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में गांवों से लेकर मैदानों तक वन्य जीवों के हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।

सीएम ने दिए यह निर्देश

इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है। प्रदेश में अब भालू व अन्य वन्यजीवों के हमलें में घायल हुए व्यक्तियों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो। घायलों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं कुछ समय पहले सरकार ने वन्यजीव हमलों में मृतकों के परीजनो को दी जाने वाली मुआवजा राशि भी पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की है।