उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के उपचार और सड़कों की मरम्मत के लिए 461 करोड़ रुपये स्वीकृत करने पर केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।
जताया आभार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य की सड़क सुरक्षा और कनेक्टिविटी के लिए एक मील का पत्थर बताया है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत इस बजट से प्रदेश के दो महत्वपूर्ण जिलों में सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। जिसमें उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 (धरासू-यमुनोत्री मार्ग) पर भूस्खलन प्रभावित 17 स्थलों के उपचार हेतु 233 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुगम होगी। वहीं पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट-घटियाबागड़ खंड पर 3 संवेदनशील स्थलों के लिए 228 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।