उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगभग 7 हजार आंगनबाड़ी और सहायिका पदों पर भर्ती जल्द पूरी हो जाएगी ।
मई की शुरुआत में सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 20 अप्रैल तक यह भर्ती पूरी कर ली जाएगी। वहीं मई की शुरुआत में इन सभी को नियुक्ति पत्र सौंपें जाएंगे। इस संबंध में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लगभग 7000 पदों पर आंगनबाड़ी और सहायिका की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्यशैली में सुधार के लिए विभाग उन्हें नया मोबाइल हैंडसेट और सिम देने जा रहा है। जो सिम आंगनबाड़ी केंद्र को अलाट होगा और उस केंद्र पर जो भी महिला कार्यरत होगी वह उसके जरिए सभी कामकाज निपटाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिचार्ज के लिए ₹2000 दिए जाते हैं और विभाग उनके इंटरनेट डाटा के खर्च को भी वहन करेगा। बैठक में उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को 20 अप्रैल तक पूरे करने के निर्देश अधिकारियो को दिए है।