उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। असम में 79वीं संतोष ट्राफी का फाइनल राउंड होने वाला है। जिसके लिए उत्तराखंड की सीनियर फुटबॉल टीम रविवार को रवाना हो गई है।
टीम असम को रवाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम आज सोमवार को हवाई मार्ग से असम पहुंचेगी। उत्तराखंड का पहला मैच 21 जनवरी को राजस्थान के खिलाफ होगा, जबकि 25 जनवरी को असम से भिड़ंत होगी। इस संबंध में उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन (यूएसएफए) के अनुसार, टीम का तैयारी कैंप 12 जनवरी से 17 जनवरी तक हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में भारतीय पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच जतिन बिष्ट के निर्देशन में लगाया गया था। टीम ग्रुप ए में शामिल है, जिसमें असम (मेजबान), पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, नागालैंड और राजस्थान हैं।