उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बाबा के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

अक्टूबर में बंद होंगे कपाट

वहीं अब केदारनाथ यात्रा समापन की ओर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। मानसून विदा होने व नवरात्र समाप्त होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष कपाट खुलने से अब तक 16 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। अब छह से सात हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।