उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुछ दिनों पहले 08 फरवरी को हिंसा भड़की। जिसमें उपद्रवियों ने काफी नुकसान किया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। वही अब इस घटना के बाद सरकार बड़ा फैसला करने वाली है।
दंगाइयों से होगी नुकसान की भरपाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जल्द ही उत्तराखंड में सार्वजनिक और निजी संपत्ति वसूली विधायक लाएगी। आज 26 फरवरी से आरंभ होने वाले बजट सत्र में उत्तराखंड सार्वजनिक निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक लाने वाली है। इस बिल के तहत विरोध प्रदर्शन हड़ताल के दौरान हुए नुकसान की वसूली उपद्रव में शामिल लोगों से होगी।
सेवानिवृत्त जिला जज की अध्यक्षता में ट्रिब्यूनल का होगा गठन
रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सार्वजनिक और निजी संपत्ति वसूली विधायक लाने का मकसद सीधे तौर पर सरकार का अराजक तत्वों पर लगाम लगाना है। जिसमें सरकार ऐसे लोगों से वसूली करेगी जो सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे। बताया गया है कि इस विधेयक के पास होने के बाद इसके लिए सेवानिवृत्त जिला जज की अध्यक्षता में ट्रिब्यूनल का गठन होगा। जिसमे डिस्ट्रिक कोर्ट से रिटायर जज की अध्यक्षता में ट्रिब्यूनल काम करेगा और ऐसे सभी मामलों की जांच कर आरोपी से संपत्ति वसूलने की कार्रवाई करेगा।