उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई हैं। उत्तराखंड में फॉरेस्टर (वन दरोगा) बनने के लिए न्यूनतम आयु में बदलाव किया जा सकता है।
इस बदलाव की तैयारी में शासन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी सामने आई है। जिस पर फॉरेस्टर (वन दरोगा) बनने के लिए न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 साल की जा सकती है। इसके अलावा शैक्षिक योग्यता भी 12वीं की जगह स्नातक (ग्रेजुएशन) की जाएगी। इसके लिए जो बदलाव होगा वह वन विभाग की सीधी भर्ती नियमावली में होगा। इसमें शासन बदलाव की तैयारी में है।
उठा रहें हैं मांग
इस संबंध में वन विभाग के कर्मचारी पुलिस की तर्ज पर वन दरोगा को भी 4600 ग्रेड-पे दिए जाने की मांग उठा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मांग पर वन मुख्यालय ने शासन के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार करके भेजा है। सूत्रों के अनुसार, जब शैक्षिक योग्यता बढ़ाई जाएगी तो उसके अनुरूप न्यूनतम आयु सीमा भी 21 साल की जाएगी। लिहाजा, शासन ने इस प्रस्ताव में संशोधन करते हुए दोबारा भेजने को कहा है।