यहां घर में ब्लैक कोबरा एवं उसके 18 बच्चे निकलने से हड़ंकप मच गया । सूचना पर पहुंचे सर्पप्रेमी मुख्तर अली ने बहादुरी से ब्लैक कोबरा एवं उसके सभी बच्चों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
ब्लैक कोबरा दिखने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
ग्राम महोली निवासी परमजीत सिंह के घर में परिजनों ने सांप के अनेकों बच्चों को देखा। इसकी सूचना उन्होंने केलाखेड़ा निवासी सर्पप्रेमी मुख्तर अली को दी। सूचना पर पहुंचे मुख्तर अली ने इन बच्चों को रेस्क्यू करना शुरू किया तो उन्हें वहां मादा ब्लैक कोबरा दिखाई दी। ब्लैक कोबरा दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लेकिन मुख्तर अली ने बहादुरी का परिचय देते हुए ब्लैक कोबरा एवं उसके 18 बच्चों को सही सलामत पकड़ उन्हें सुरक्षित जंगल में जाकर छोड़ दिया।
ब्लैक कोबरा प्रजाति बेहद जहरीली होती है
मुख्तार अली ने बताया कि ब्लैक कोबरा प्रजाति बेहद जहरीली होती है। इसके दंश से इंसानों की जान तक चली जाती है। उन्होंने कहा कि लेकिन जब तक इंसान इन सांपों को छेड़ते नहीं हैं तब तक सांप इंसानों को हानि नहीं पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि सांप प्रकृति के लिये उपयोगी है ऐसे में सांपों की विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने के लिए सांपों को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ने का काम कर रहे हैं।