उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में भी वीडियो व रील बनाने पर रहेगा प्रतिबंध, लागू होगी यह व्यवस्था

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

रहेगी यह रोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ व बदरीनाथ मंदिर परिसर में 30 मीटर के दायरे में वीडियो व रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसकी तैयारी की जा रही है। इसके लिए मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में है। जिसमे बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिर परिसर में 30 मीटर के दायरे में वीडियो व रील बनाने की अनुमति नहीं होगी।