सीएम पुष्कर धामी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। आज हुई बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है।आइए जानें कैबिनेट के प्रमुख फैसले।
कैबिनेट के प्रमुख फैसले
👉प्रदेश की आबकारी नीति को सरकार ने मंजूरी दें दी हैं, उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2023 -24 के लिए नई आबकारी को मंजूर करते हुए कैबिनेट से सहमति दे दी गई है। नई आबकारी नीति के तहत राज्य में देश में बनने वाली विदेशी मदिरा 20 रुपए तक सस्ती हो गई है, खेल कूद महिला हेतू 3 रुपए बोतल अतिरिक्त लगेगा, अंग्रेजी पर 10 फीसदी और देशी पर 15 फीसदी का इजाफा कर शराब ठेका संचालन किया जा सकेगा।
👉राज्य में मौजूदा समय में संचालित हो रहे शराब ठेका स्वामी अगले एक वर्ष के लिए शराब ठेके का संचालन इच्छानुसार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश से 20 रुपए से अधिक महंगी नही होगी शराब ।
👉आवास विभाग के अनुसार फैसला एक मंजिला घर बनाने वाले को सेल्फ सर्टिफिकेशन करने वालों के मकान के नक्शे को मंजूर मान लिया जाएगा।
👉महिला कल्याण, गोवंस संरक्षण, और खेल कूद कल्याण के लिए प्रति बोतल 3 रूपए अतिरिक्त ली जाएगी।
👉पुरानी आबकारी नीति को ही सरकार ने आगे बढ़ा दिया हैं। जिनकी दुकाने हैं वो 15 प्रतिशत की वृद्धि अधिभार में करके ही अपनी दुकान रख सकता हैं। गौला नाधर और कोसी में पुराने रेट से ही ट्रांसपोर्टर का काम करेंगे।