उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित टिहरी झील में तीसरे टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 का शुभारंभ हो गया है।
तीसरे टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 का शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने यह शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन (आईकेसीए), उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन और उत्तराखंड कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने दीप जलाकर किया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर.के. विश्नोई ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के जरिए हम न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी योगदान देते हैं। बताया कि इस चैंपियनशिप में 22 राज्यों और विभिन्न सेवा संस्थानों से 500 से अधिक एथलीट, कोच और टीम मैनेजर भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय इस आयोजन में राष्ट्रीय खेल 2024 के लिए क्वालीफाइंग चैंपियनशिप भी आयोजित की जाएगी।