उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला समूह-ग परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन होने वाला है।
राज्य में बनाए गए 27 परीक्षा केंद्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आयोजन 26 मई को राज्य में बनाए गए 27 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जिसमें आयोग की ओर से उत्तराखंड राज्य के 13 नगरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं।