उत्तराखंड: यहां मेडिकल कॉलेज को अगले साल मिलेगी खास सौगात, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में राजकीय मेडिकल कालेज, रुद्रपुर को अगले साल एक अहम सौगात मिलने की उम्मीद है।

लोगों को मिलेगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत राजकीय मेडिकल कालेज, रुद्रपुर में 300 बेड के उच्चीकृत चिकित्सालय और 100 एमबीबीएस सीट की स्वीकृति के संबंध में समस्त तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिसके बाद यह प्रस्ताव जनवरी में नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजा जाएगा। इस प्रस्ताव के स्वीकृति मिलने से तराई-भाबर क्षेत्र के साथ-साथ सीमांत, ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। इसके साथ ही एमबीबीएस सीट की उपलब्धता से राज्य के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी और फिजियोथेरेपी जैसे सहबद्ध संस्थानों की स्थापना से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।