उत्तराखंड: नकली, अधोमानक और नशीली दवाएं बेचने वालों की खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में ऑपरेशन क्लीन अभियान की शुरूआत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नकली, अधोमानक और नशीली दवाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रदेश में नकली व खराब गुणवत्ता वाली दवाओं के खिलाफ शनिवार से ऑपरेशन क्लीन अभियान की शुरूआत हो गई है।

होगी यह कार्यवाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश पर प्रदेशभर में राज्यव्यापी महाअभियान की शुरुआत हो गई है। जिसमें इस अभियान के तहत प्रदेशभर में स्प्यूरियस दवा माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। नकली, अधोमानक, मिसब्रांडेड और मादक औषधियों का निर्माण, भंडारण और विक्रय करने वालों पर निगरानी, औषधि निर्माता फर्मों, थोक विक्रेताओं, फुटकर विक्रेताओं एवं कच्चा माल आपूर्तिकर्ता फर्मों की विस्तृत जाँच, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की जायेगी। इस अभियान के तहत फार्मा कंपनियों, थोक व फुटकर विक्रेता दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त उत्तराखंड बनाना और जनता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणिक औषधियां उपलब्ध कराना है।