उत्तराखंड: जंगलों में आग लगाने वालों की खैर नहीं, होगी यह सख्त कार्यवाही

उत्तराखंड में इन दिनों बढ़ती आग की घटनाएं एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। जिससे सरकार भी चिंतित है। ऐसे में अब वनाग्नि की घटनाओं को लेकर सरकार भी सख्त हो गई है।

जंगल में बार-बार आग लगाने वालों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं से जहां वनों को नुकसान पंहुच रहा है, वहीं मनुष्यों के लिए भी खतरा बढ़ रहा है। वहीं जंगलों में आग लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि अब जंगल में बार-बार आग लगाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। इसके अलावा वन संपदा को हुए नुकसान की भरपाई भी आग लगाने वालों से की जाएगी।

आग लगाने वालों से होगी नुकसान की भरपाई

इसके अलावा डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि पुलिस के द्वारा ऐसे लोगों पर सख्त नजर रखी जा रही है। जो लोग वनाग्नि की घटनाओं में शामिल पाए जा रहें हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उनकी संपत्ति की भी कुर्की की जाएगी।