उत्तराखंड: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, अलर्ट मोड पर पुलिस व‌ जवान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में स्थित पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

की जा रही जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट को ईमेल से बम से उड़ानें की धमकी मिली थी। जिसकी जांच की जा रहीं हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ख़ास जानकारी नहीं दी गई है। इस खबर के बाद से एयरपोर्ट प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एक्शन मोड पर है। साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉल स्क्वायड की टीम पूरे इलाके का सघन निरीक्षण में लगी हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एक्शन मोड पर है। साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉल स्क्वायड की टीम पूरे इलाके का सघन निरीक्षण किया। लगभग तीन घंटे चली इस कार्रवाई में दस्ते को एयरपोर्ट में कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिली।

अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

वहीं जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिस्तरीय चेकिंग (मुख्य प्रवेश द्वार, टर्मिनल बिल्डिंग प्रवेश द्वार और बोर्डिंग के समय स्क्रीनिंग) सहित लगेज जांच को बढ़ा दिया गया है।