उत्तराखंड: आबादी में न पंहुचे वन्य जीव, इसके लिए संवेदनशील गांवों के आसपास लगेंगी फाक्स लाइट और एनाइडर, खास है खासियत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब वन्यजीव जंगल से बाहर आबादी में न पंहुचे, इसके लिए खास प्रयास किए जा रहे हैं।

मानव-वन्य संघर्ष रोकने के लिए किया डिजाइन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए वन सीमा से सटे संवेदनशील गांवों के आसपास फाक्स लाइट और एनाइडर लगाने का क्रम तेज किया जा रहा है। दरअसल इन दिनों पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गुलदार, भालू, हाथी आदि जानवरों का आतंक बना हुआ है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है। इसी समस्या से निपटने के लिए इन उपकरणों को उपयोगी माना जा रहा है।

खास है उपकरण

फाक्स लाइट एक सोलर सुरक्षा लाइट है, जो रात में तेज चमकती है और वन्यजीव उसके पास नहीं आते। इसी तरह एनाडर सेंसरयुक्त उपकरण है और उसकी परिधि में किसी वन्यजीव के आने पर इससे तेज आवाज निकलती है, जिससे जानवर भाग जाते हैं। इसी क्रम में सौर ऊर्जा से संचालित फाक्स लाइट और एनाइडर लगाने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं।