उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है।
बड़े भाई ने दिखाई हिम्मत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामनगर से एक मामला सामने आया है। यहां गुलदार एक बच्चे पर झपट गया। तभी बड़े भाई ने अपने भाई की जान बचाई। कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अंतर्गत चोरपानी गांव में बगीचे में प्रदीप कुमार का परिवार रहता है। घटना गुरूवार रात की है। जब गुलदार ने पालतू कुत्ते को मार दिया। कुछ देर बाद प्रदीप के आठ वर्षीय मनीष ने बाहर आकर लाइट जलाई और कुत्ते को जिंदा समझ बचाने के लिए उसके नजदीक आया। तभी गुलदार मनीष पर झपट गया। चिल्लाने पर बड़ा भाई 12 वर्षीय देव बाहर आया। उसने साहस दिखाते हुए भाई को बचाने के लिए डंडा उठाया और गुलदार के सिर पर मार दिया। जिससे गुलदार वहां से भाग गया।
बच्चे को किया घायल
वहीं बच्चे को रात में सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल में बच्चे के चार टांके आए। इसके बाद बच्चे को अस्पताल से घर भेज दिया गया।