◆ प्रदेश पुलिस द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को ₹1.13 लाख जुर्माने के साथ 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।
◆ विधानसभा सत्र में लिए भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने किया CM धामी का पारंपरिक स्वागत।
◆ शिलांग में शहीद हुए रुद्रप्रयाग के हवलदार कुलदीप भंडारी की मंदाकिनी नदी किनारे पर सैन्य सम्मान के साथ अंतेष्टि, 15 वर्ष के बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी – 35 असम रायफल में तैनात 42 वर्षीय जवान कुलदीप भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हुए।
◆ देहरादून | दरबार साहिब में झंडे जी के आरोहण के साथ ही देहरादून का प्रसिद्ध झंडा मेला शुरु हो गया है। झंडा मेला करीब 21 दिन चलेगा। ऐतिहासिक झंडा मेला प्रेम, सद्भावना, भाईचारा, मानवता, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।
◆ श्री झंडा जी मेले में आए श्रद्धालु का खोया मोबाइल फोन, कांस्टेबल प्रमोद कुमार यातायात पुलिस देहरादून द्वारा लौटाया गया । श्रद्धालु ने यातायात पुलिस देहरादून का धन्यवाद किया।
◆ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कल से शुरू होने वाले सत्र में सभी दल के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक और सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की।
◆ मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं कल के लिए ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।
◆ भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने लंबे इंतजार के बाद तय कर दिया है कि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होंगे। आईओए की बैठक में उत्तराखंड की मेजबानी पर मुहर लगी।
◆ रुड़की में दवाई लेकर घर लौट रही दुष्कर्म पीड़िता युवती पर आरोपी ने तेजाब फेंक दिया। आरोपी फरार
◆ टिहरी- मुनिकीरेती के पास 24 वर्षीय युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त शंकर गिरि उर्फ संजय कुमार को टिहरी गढ़वाल ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। अभियुक्त नशे का आदि है, पैसों के लालच व नशे की लत पूरा करने के लिए अभियुक्त द्वारा युवक की हत्या की गयी।