◆ प्रदेश सरकार ने भर्तियों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शीघ्र ही एक सख्त नकल विरोधी कानून लाएगी। इसमें दोषी को उम्र कैद तक की सजा का प्राविधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नकल माफिया को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
◆ हरिद्वार जिला प्रशासन ने मंकर संक्रांति स्नान की तैयरियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन और सत्रह सेक्टरों में बांटा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
◆ जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की समस्या से निपटने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सचिवालय में मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आपदा प्रभावितों को मदद देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं।
◆ मौसम करवट बदल रहा है। सुबह देहरादून और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई। हालांकि, बाद में धूप निकल आई। पौड़ी में हल्की बूदाबांदी के बीच बादल छाए हुए हैं। टिहरी में भी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई है।
◆ सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से प्रभावित 42 परिवारों को 63 लाख रूपये की धनराशि वितरित कर दी गयी है। सीबीआरआई उन भवनों का प्री फेब हट की डिजाईन तैयार कर रहा, जिनका अस्थाई पुनर्वास किया जाना है।
◆ तमंचे के साथ में अक्सर वीडियो बनाने की सूचना पर उधम सिंह नगर पुलिस ने अभियुक्त को 315 बोर तमंचा व 01 जिंदा कारतूस के साथ कुंडेश्वरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
◆ पिथौरागढ़ पुलिस ने निवेश के नाम ₹55 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले ₹50,000 के इनामी को मुंबई से गिरफ्तार किया।
◆ दो अलग-अलग मामलों में 07 लाख, 46 हजार, सात सौ रुपये की 74.67 ग्राम स्मैक के साथ रामपुर और अल्मोड़ा के 02 तस्कर गिरफ्तार किए।
◆नैनीताल के ऊंची चायनापीक की चोटी पर मौसम का पहला व हल्का हिमपात हो गया। बर्फबारी का यह मिजाज अधिक समय बना नहीं रह सका और हिमपात थम गया और तापमान अधिक होने के कारण बर्फ जल्द ही पिघल गई।
◆ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी लिखित परीक्षा में पर्चा लीक होने का मामला सामने आने के बाद अब युवाओं में गुस्सा है। शुक्रवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।