उत्तराखंड टॉप टेन (21 फरवरी,मंगलवार, फाल्गुन, शुक्ल, पक्ष, प्रतिपदा, वि. सं. 2079)

Ten

◆ लोक सेवा आयोग पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
◆ उत्तरकाशी जिला प्रशासन गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। जिला प्रशासन दोनों धामों की यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जल्द ही टीमों को यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम भेजा जाएगा।
◆ चमोली: गैरसैंण में आगामी 13 से 18 मार्च तक आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
◆ पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा दो दिवसीय दौरे पर चम्पावत पहुंचे। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों से बैठक योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में गोट वैली प्रोजेक्ट से किसानों की आय में सुधार होगा।
◆ पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न इलाकों में पीलिया और टाइफाइड के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
◆ राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने पौड़ी जिले के भ्रमण के दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरान्त नीलकंठ महादेव मन्दिर के पैदल मार्ग पर टाइल लगाने सम्बन्धी कार्य का शिलान्यास और क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
◆ विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। इस साल 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। सरकार ने इसके लिए टोल फ्री नंबर, ईमेल आईडी, ऐप और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं।
◆ केदारनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश के बाद संबंधित विभागों ने यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
◆ उत्तराखंड बोर्ड में बैक पेपर की व्यवस्था को लागू किया जाएगा-  शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत
◆ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 23 से 26 फरवरी के बीच PCS राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।