उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(24 फ़रवरी, शुक्रवार, फाल्गुन, शुक्ल, पक्ष, पंचमी, वि. सं. 2079

Ten

◆ सेंट्रल गवर्नमेंट लाइब्रेरी एसोसिएशन के तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज से देहरादून के दून पुस्तकालय में शुरू हो गया है। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से “डिजिटल क्रांति और सरकारी पुस्तकालयों के विकास की ओर अग्रसर” विषय पर ये सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
◆ देहरादून के अठूरवाला में एक मकान में आग लगने से 65 वर्षीय वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई।
◆ स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि राज्य में पिछले एक सप्ताह से कोविड का एक भी सक्रिय मामला सामने नहीं आया है।
◆ लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल और खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज हरिद्वार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
◆ चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों का स्थापना दिवस आज धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने उत्तरकाशी के देवीधार डुंडा स्थित रेणुका देवी मंदिर परिसर में विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया।
◆ चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा के लिए अब तक 81 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिसमें केदारनाथ के लिए 45 हजार से अधिक और बदरीनाथ के लिए 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पंजीकरण शामिल हैं।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने आज चम्पावत में ₹48 करोड़ 84 लाख रुपए की 10 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में ईको टूरिज्म, मत्स्य पालन व औद्यानिकी जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।
◆ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज नैनीताल जिले के भीमताल में नैनी फ्लोर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने राज्य के लोगों से मोटो अनाज की पैदावार बढ़ाने का आग्रह किया।
◆ उत्तराखंड में अब G20 से जुड़े तीन कार्यक्रम होंगे। पहले दो बैठकें प्रस्तावित थी। तीसरी बैठक नैनीताल जिले के रामनगर में तय हुई है। इसमें लगभग 70 विदेशी प्रतिनिधिगण और 30 भारतीय प्रतिनिधि शामिल होंगे।
◆ धोखाधड़ी के शिकार पीड़ितों के बैंक खाते से निकली ₹1,70,000 धनराशि साइबर सैल एवं फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा वापस कराई।