◆ 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून में पुलिस महानिदेशक ने ध्वजारोहण कर सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। साथ ही पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।
◆नैनीताल मे गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ध्वजारोहण किया। पुलिस जवानों, सीपीयू, बाइक दस्ता, डॉग स्कॉट, अग्निशमन, होमगार्ड, एनसीसी, नेवल के जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए भव्य परेड की प्रस्तुति दी ।
◆ केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘गणतंत्र नमन’ कार्यक्रम और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।
◆ मुख्य समारोह राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
◆ विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रातः 7 बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोले जाएंगे।
◆ गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में क्रिकेटर Rishabh Pant की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके परिजनों ने प्राप्त किया।
◆ उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी और लेखपाल के पदों के लिए दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर राज्य सरकार की बसों में निशुल्क आवागमन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
◆आज नई दिल्ली में परेड में उत्तराखंड की झांकी ’’मानस खंड’’ आर्कषण का केन्द्र रही। इसमें जिम कार्बेट नेशनल पार्क, जागेश्वर धाम सहित मानस खंड श्रृंखला के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन क्षेत्रों को शामिल किया गया था।
◆ आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अल्मोड़ा नगर में हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का शुभारंभ किया गया।
◆मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(26 जनवरी, गुरुवार माघ , शुक्ल पक्ष, पंचमी , वि. सं. 2079)