◆ पिथौरागढ़ में नियुक्त उत्तराखंड पुलिस आरक्षी रणवीर कम्बोज ने 65 किलोग्राम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘मिस्टर उत्तराखण्ड’ का खिताब जीता। SP पिथौरागढ़ ने रणवीर को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया।
◆ हरिद्वार: अपने विवाह में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फाइरिंग करने के सोशल मीडिया पर हुए वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर उत्तराखंड पुलिस ने अभियुक्त हारून के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए लाइसेंस व राइफल ज़ब्त की।
◆ मुख्यमंत्री धामीने आज विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।
◆ विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन उत्तरकाशी जिले की पुरोला नगर पंचायत में सीएम की 16 घोषणाएं वापस लेने का मामला सदन में गरमाया। कार्यस्थगन में नियम 58 के तहत विपक्ष ने इस मामले में सरकार को घेरने की कोशिश की।
◆ पहले दिन प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को लेकर उत्तराखंड लोक सेवा(महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022, धर्मांतरण करने पर सात से 10 साल की सजा समेत 11 विधेयक सदन में पेश किए गए।
◆ विधानसभा में आज 5440.43 करोड़ का अनुपूरक बजट सीएम धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पेश किया।
◆ उत्तराखंड में तराई के संस्थापक पंडित राम सुमेर शुक्ल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने राम सुमेर शुक्ल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि तराई एकता की मिसाल है।
◆ गंगोत्री नेशनल पार्क और गर्तांगली के गेट कल बुधवार को बंद हो जाएंगे। इस बार 28500 पर्यटकों ने की गंगोत्री नेशनल पार्क की सैर।
◆ हल्द्वानी: वन विभाग की टीम ने मंगलवार को गौला किनारे जमी झोपडिय़ों को हटाने के लिए लंबा अभियान चलाया।
◆ अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लाक में तीसरी संतान होने पर दो प्रधान और एक बीडीसी मेंबर को त्यागपत्र देना पड़ गया। प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के लिए दो बच्चों की बाध्यता है। तीसरी संतान होने पर प्रतिनिधि को अयोग्य माना जाता है।