उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (6 जनवरी, शुक्रवार, पौष, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, वि. सं. 2079)…..बनबसा पुलिस थाना देश के श्रेष्ठ तीन पुलिस थानों में हुआ शामिल

Ten

◆ उत्तराखंड के चंपावत का बनबसा पुलिस थाना देश के श्रेष्ठ तीन पुलिस थानों में शामिल हो गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर दी।

◆ पौष पूर्णिमा पर आज हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। ठंड के बावजूद श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाते हुए नजर आए। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है।

◆ मुख्यमंत्री ने कहा, जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव के सन्दर्भ में हम पूरी सजगता से कार्य कर रहे है, साथ ही उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर इस समस्या से संबंधी विषयों पर गहन मंथन कर हम इसके समाधान के लिए कार्यरत हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम वहां पहुंच चुकी है, मैं स्वयं भी जाकर स्थिति का जायजा लूंगा।

◆ एम्स ऋषिकेश में निर्मित होगा 150 बेड का आईसीयू अस्पताल, छोटे बच्चों के इलाज के लिए 42 बेड का एक अन्य आईसीयू भी बनेगा गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स में 150 बेड क्षमता वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल भवन के निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

◆ चमोली जिले के जोशीमठ में भू-धसाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने फिलहाल एनटीपीसी की परियोजना, हेलंग-मारवाड़ी बाईपास और जोशीमठ में चल रहे सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है।

◆ जोशीमठ में भू-धंसाव की सूचना के बाद, चमोली जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को तुरंत तैनात करने का निर्देश दिया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में भू-धंसाव को देखते हुए शुक्रवार को कस्बे में एक बड़ा अस्थाई पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश दिए।

◆ उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को इस साल के लिए परीक्षा की तिथि जारी कर दी , हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित हुआ। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेंगी। 

◆ हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2023 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य की जाएगी।

◆ मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 8 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।