April 17, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (20 सितंबर, भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा वि. .सं. 2078)

◆ ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में आज एक सड़क हादसे में शेरवुड स्कूल, नैनीताल के 06 छात्र घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे SP चंपावत देवेन्द्र पींचा ने घायलों को खुद अपने वाहन और स्थानीय पुलिस की मदद से समय से अस्पताल पहुंचाया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त 05 वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के वित्तीय समावेशन एवं डिजिटल इंडिया मिशन को अधिक सुदृढ बनाने की दिशा में यह सराहनीय प्रयास है।

◆ उत्तराखंड के मझोला पहुंचे राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को झूठ बोलने में गोल्ड मेडल प्राप्त है।

◆ मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने आज सचिवालय में जमरानी बाँध एवं सौंग बाँध पेयजल परियोजना की समीक्षा की।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में 2022 विधानसभा चुनाव में एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचने के लिए भी कहा गया।

◆ भारत-नेपाल संयुक्त युद्धाभ्यास सूर्यकिरण-15 पिथौरागढ़ के आर्मी क्षेत्र में शुरु हो गया है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 650 जवान भाग ले रहे हैं। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक आतंकवाद और आपदा से निपटने के तरीकों का साझा करेंगे।

◆ आज लोहाघाट के ग्राम डेंसली में एक गाय घास चरते समय फिसल कर सड़क के नीचे बने नाले में गिर कर फंस गयी। मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने कड़ी मशक्कत से गाय को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

◆ साइबर क्राइम सैल बागेश्वर द्वारा त्वरित कार्यवाही कर साईबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के बैंक खाते में लौटाई गई पूर्ण धनराशि (16,000/-रूपये) ।

◆ राज्य में भारी बारिश को सिलसिला जारी है। चमोली जिले के नारायण बगड़ में आज सुबह करीब 6 बजे अतिवृष्टि हुई, जिससे भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। एक मजदूर को हल्की चोटें आई हैं।

◆ चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद श्रद्धालु बड़े स्तर पर धामों के दर्शन के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ही चार धाम यात्रा के लिए 42 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो अच्छा संकेत है।