◆ मुख्यमंत्री धामी ने चमोली के विकासखंड नन्दानगर (घाट) मे विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
◆ प्रदेश में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को फैलने से रोकने के लिए मुख्य सचिव की ओर से नई एसओपी जारी की गई है। अब सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने टिहरी ज़िले की मुनिकीरेती में आयोजित रैबार – एक नए उत्तराखण्ड का-‘ कार्यक्रम में पूर्व सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय मधुलिका को श्रद्धांजलि अर्पित की।
◆ प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में करीब 54 प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
◆ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड में डीआरडीओ के रक्षा जैव-ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (डीआईबीईआर) प्रयोगशाला, हल्द्वानी तथा इसके फील्ड स्टेशन पिथौरागढ़ का दौरा किया। उन्होंने डीआईबीईआर द्वारा विभिन्न अनुसंधान एवं विकास के प्रयासों में प्रगति की समीक्षा की।
◆ उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने कल विधिवत ढ़ंग से आयोग में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। आयोग के वरिष्ठ सदस्य प्रो (डा0) जे.एम.एस.राणा द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष डा0 राकेश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
◆ पिथौरागढ़ जिले में भारी बर्फबारी के बाद थल-मुनस्यारी सड़क 15 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। इस दौरान माइनस 6 डिग्री तापमान में यहां क्रिसमस मनाने आ रहे कई पर्यटक और यात्री वाहन फंसे रहे।
◆ क्रिसमस के मौके पर को उत्तराखंड के गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई। वहीं कई जगह चर्च को कोरोना गाइड लाइन के चलते बंद किया गया है।
◆ हरिद्वार में पिछले दिनों हुई तीन दिवसीय धर्म संसद मामले ने तूल पकड़ लिया है। धर्म संसद में विवादित भाषणों के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तूफान मचा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर सैन्य अफसरों ने ट्विटर पर इस तरह के भाषणों को सामाजिक समरसता, सद्भावना और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया।
◆ आज चमोली में सीएम ने जोशीमठ का नाम अब ज्योर्तिमठ करने की घोषणा की। सीएम ने थराली के पूर्व विधायक मगन लाल शाह के नाम से थराली पंती महाविद्यालय की घोषणा भी की।