सुखिढांग स्कूल विवाद ख़त्म, स्कूल पहुंचे सभी सवर्ण और एससी बच्चों के साथ सीईओ, बीईओ और शिक्षकों ने भोजन किया…उत्तराखंड टॉप टेन(27 दिसम्बर)

Ten

◆ आज मुख्यमंत्री ने गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ में ₹21 करोड़ 57 लाख के 6 कार्यों का शिलान्यास एवं ₹1 करोड़ 39 लाख की लागत के जीआईसी दशाईथल, गंगोलीहाट का लोकार्पण किया।

◆ कोविड-19 के नए वैरिएंट Omicron के नियंत्रण हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा आज से नाइट कर्फ़्यू लागू किया गया है। नाइट कर्फ़्यू रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और जरूरी कार्यों के लिए आवागमन की छूट मिलेगी।

◆ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड श्रीमती सौजन्या ने आज स्टेशन सैनिक इंस्टीट्यूट (एसएसआई) हॉल एवं मैदान सुरजन ऑडिटोरियम, गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन में यूथ वोटर फेस्टिवल और महिला चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

◆ राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह ने आज पंतनगर स्थित तराई भवन अतिथि गृह में जिलाधिकारी, एसएसपी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों से जनपद उधमसिंह नगर में संचालित विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

◆ आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए और कार्यों की चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाए।

◆ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज रानीखेत में कुमाऊं रेजीमेंट ऊनी शॉल उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। इस केंद्र में देश सेवा में शहीद हुए जवानों की वीर नारियां काम करती हैं।

◆ प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जगह-जगह बर्फबारी हुई है। चारधाम सहित चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कहीं-कहीं बर्फबारी हुई जिसका सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया। हालांकि कुछ लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत के बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित कर उन्हें 15 लाख की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के माता पिता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया।

◆ चंपावत जिले के सूखीढांग में भोजनमाता प्रकरण को लेकर एक सप्ताह तक चला विवाद ख़त्म हुआ, सोमवार को स्कूल पहुंचे सभी सवर्ण और एससी बच्चों के साथ सीईओ, बीईओ और शिक्षकों ने भोजन किया।

◆ पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर चुनाव पीछे टालने की साजिश रचने का आरोप लगाया। कहा कि कोरोना के नाम पर चुनाव को पीछे टालने की कोशिशें की जा रही हैं। यदि ऐसा हुआ, तो सरकार का इस्तीफा मांगा जाएगा।