उत्तराखंड में भीषण शीत लहर से सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त….उत्तराखंड टॉप टेन(19 दिसंबर)

Ten

◆ आज मुख्यमंत्री ने खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन कर प्रदेश के अमन, सुख व चहुँमुखी विकास के लिए पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने भारामल बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

◆ मुख्यमंत्री श्री के निर्देश पर शासन ने दी सिपाहियों के 1521 और दरोगाओं के 197 पदों पर भर्ती की अनुमति।

◆ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनने के चार सप्ताह बाद एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

◆ देहरादून शहर से सटे रायपुर ब्लॉक के द्वारा धारकोट क्षेत्र में नलों में पानी आए बिना ही लोगों के घर बिल पहुंच रहे।

◆ उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी सूरज सिंह मेहरा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के पद पर पहुँचे।

◆ इंडियन आइडियल विजेता पवनदीप राजन व अरुणिता कांचीलाल ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

◆ उत्तराखंड में सशक्त भू कानून की मांग को लेकर राजधानी देहरादून में गांधी पार्क गेट से शहीद स्थल तक उत्तराखंड महिला मंच की सदस्यों ने रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य करते हुए महिलाओं ने रैली निकाली।

◆ पौड़ी जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज पोलिंग बूथों के निरीक्षण के बाद चौबट्टाखाल निर्माणाधीन तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

◆ सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने बागेश्‍वर के कुमाऊं डिविजन में विजय संकल्‍प यात्रा का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार की सहायता से राज्‍य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता को देगी।

◆ उत्तराखंड में भीषण शीत लहर से सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त है। राज्य के विभिन्न भागों में तापमान में काफी गिरावट आई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कल रात कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

◆ नमामि गंगे प्रोजेक्ट और आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 25 दिसंबर तक नदी उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत पिथौरागढ़ में आज नदी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने वहां मौजूद लोगों को नदी को बचाने और साफ सुथरा रखने की शपथ दिलाई।