◆ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज देहरादून में भाजपा के सांसद और विधायकों के साथ बैठक कर आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन की अपील की। वहीं प्रदेश से दो निर्दलीय विधायकों ने भी श्रीमती मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है।
◆ मॉनसून सीजन को देखते हुए प्रदेश के अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ ने छह टीमें गठित की है। ये टीमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून के झाझरा में तैनात की गई हैं।
◆ शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में कल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू कर दी जाएगी। ये जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में सर्वप्रथम विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत प्राइमरी एजुकेशन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शुरू किया जायेगा।
◆ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज ब्रिडकुल की बैठक में 2012 से कार्य कर रहे पच्चपन कर्मचारियों को नियमित करने के निर्देश दिए हैं। आज देहरादून में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न जिलों में चल रही योजनाएं की जानकारी ली।
◆ प्रदेश को रेशम के उत्पादन में अग्रणी बनाने और राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र ने देहरादून में एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया।
◆ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस दूरसंचार में 272 मुख्य आरक्षी पदों की भर्ती परीक्षा की तिथि तय कर दी है। 31 जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षा में लगभग 43 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे।
◆ भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो जाने से रोकी गई फूलों की घाटी की यात्रा सोमवार को खोल गई। सोमवार को 175 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया।
◆ कांवड़ मार्ग की निगरानी इस बार पहली बार ड्रोन से होगी। मात्र चार ड्रोन होने के कारण अन्य जिलों के को किराये पर लेकर चलाया जाएगा।
◆ आज कोंग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता रह चुके डा आरपी रतूड़ी और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन आम आदमी पार्टी (आप) में सम्मिलित हो गए।
◆ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को सचिवालय में आम लोगों के साथ ही जन प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनने और उनको समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
◆ विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।