उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(14 जुलाई, गुरुवार , श्रावण कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा , वि. सं. 2079)

Ten

◆ अल्मोड़ा की जिलाधिकारी वंदना ने आज जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से लगने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अराजकता फैलाने वालों और टैक्सी चालकों की मनमानी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

◆ देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को डेंगू और मलेरिया की रोकथाम और के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

◆ खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि खेल विभाग उदीयमान उन्नयन योजना शुरू करने जा रहा है। इस योजना के तहत आठ से 14 साल तक के होनहार खिलाड़ियों को छात्रवृति दी जाएगी। योजना 29 अगस्त से शुरू होगी।

◆ प्रदेश में दो साल बाद आज से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ यात्री गंगा जल भरने हरिद्वार, उत्तरकाशी, गोमुख समेत अन्य स्थलों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस बार यात्रा में करीब चार करोड़ कावड़ियों के आने की संभावना जताई जा रही है।

◆ मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल सिंगल यूज प्लास्टिक ही नहीं, बल्कि हर प्रकार के प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए लोगों को जागरूक करें।

◆ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हल्द्वानी में सैनिक बोर्ड की ओर से पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों के लिए आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनायें चला रही है।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 99 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 23 मरीज ठीक हुए हैं।

◆ उत्तराखंड पुलिस ने एक कार मालिक को थाने बुलाकर चालान किया है। शख्स ने रौब झाड़ने के लिए कार की नंबर प्लेट पर पापा लिखवाया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

◆ मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 15, 16 व 17 को टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिले के अधिकांश स्थान व शेष जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत के माँ पूर्णागिरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, कहा- शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन के क्षेत्र में चंपावत को आदर्श जिले के रूप में विकसित करेंगे।