उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (14 जून, मंगलवार , ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, वि. सं. 2079)

Ten

◆ विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने करीब 63 हजार 7 सौ 74 करोड़ रुपये का बजट सदन के पटल पर रखा। बजट में प्रदेश के सभी परिवारों को निःशुल्क और कैशलैश चिकित्सा उपचार देने के लिए 310 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

◆ आज विपक्ष ने गैरसैंण में सत्र न कराए जाने का मुद्दा सदन में उठाया। इस बीच प्रश्नकाल शुरू होते हुए विपक्ष के विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से प्रश्न पूछे। जिसके जवाब में सरकार के मंत्रियों ने प्रश्न का जवाब दिया।

◆ चमोली जिले की गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पासवान ने कांग्रेस उम्मीदवार को 1 हजार 83 वोटों से हराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा को 2671, कांग्रेस को 1588, निर्दलीय को 176 मत मिले हैं। जबकि नोटा – 14 और रद्द मतों की संख्या 46 रही।

◆ मौसम विभाग ने कल से 17 जून तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ ने चारधाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

◆ बागेश्वर जिले के कपकोट में गोगिना के निकट पर्थी गधेरे में डूबने से चार बच्चों की मृत्यु हो गई है। तीन बच्चों के शव कल बरामद कर लिए गए थे। जबकि एक बच्चे का शव आज सुबह रेस्क्ूय टीम ने बरामद कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया।

◆ बदरीनाथ में होटल की फर्जी बुकिंग कर लोगों को ठग कर लाखों रुपए का चूना लगाने वाले अभियुक्त को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगों द्वारा फर्जी साइट तैयार कर ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर आम जनता से फोन व अन्य सोशल साईट्स के माध्यम से सम्पर्क कर लाखों रुपये की ठगी की जा रही है।

◆ उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने किया अलर्ट, इन दिनों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश दिलाने का झांसा देने वाले ठग सक्रिय हैं। कहा अभ्यर्थी और अभिभावक उनके झांसे में कतई न आये।

◆ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली आज भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने कल अपने पद और आम आदमी पार्टी(आप) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

◆ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के 8 पदों पर भर्ती निकाली है।