◆ चम्पावत जिले में एप्पल मिशन योजना के तहत चार सेब बागानों के सफल विकसित होने के बाद सरकार ने अब जिले में 100 सेब बागान लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में कृषि और बागवानी की अपार संभावनाएं हैं, जिसके दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं।
◆ उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सात हजार पिचत्तर मीटर ऊंची सतोपंथ चोटी के तीन सदस्यीय दल का फ्लेगऑफ किया। यह दल 17 सितम्बर तक सतोपंथ की परिक्रमा पूरी करेगा।
◆ आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।
◆ आज सचिवालय रक्षक भर्ती में हुई धांधली में भी पहली गिरफ्तारी हुई।
◆ प्रदेश में आपदा की वजह से इस साल सितंबर में प्रस्तावित गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता टल गई है। राज्यपाल के सचिव अमित सिन्हा के मुताबिक प्रतियोगिता अब 2023 में अप्रैल-मई में होगी।
◆ केदारघाटी में संचालित हेली सेवाओं में टिकट की कालाबजारी करने वालों पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने हेलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले दो लोगों को दबोच लिया।
◆ अब उत्तराखंड में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार।
◆ केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अब तक एक लाख पैंतालिस हजार आठ सौ छत्तीस से अधिक श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया है।