April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मुख्यमंत्री धामी ने आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया शुभारंभ ….उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (1 अगस्त, सोमवार, श्रावण शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि प्रदेश में आज से 30 सितम्बर तक ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षा नही, शिक्षा दें अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिलों में चार टीमों का गठन किया गया है।

◆ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और DIG निलेश आनंद भरणे ने आज भवाली और नैनीताल के बीच पाइनस के पास हो रहे भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने बताया कि भूस्खलन लगभग 30 मीटर के क्षेत्र में सक्रीय है और इससे भवाली व नैनीताल आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

◆ आयुक्त ने भूस्खलन का मलबा साफ कर बंद सड़क खोलने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को दिए हैं।

◆ केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड की चीन से लगती सीमा तक आवाजाही को सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी की नेलांग घाटी में सुमवा से थांगला तक व मंडी से सांगचौखला तक सड़क निर्माण को स्वीकृति दे दी है।

◆ मसूरी में पिछले 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण मसूरी व आसपास के क्षेत्रों भूस्खलन होने से कई सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं। भारी बारिश के चलते पर्यटन स्थल कैम्पटी फाल्स का जलस्तर बढ़ गया है।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया, कहा- प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से 2 अगस्त से सोशल मीडिया एकाउण्ट्स पर तिरंगा की प्रोफाइल फोटो और 13-15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है।

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज देहरादून में केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं ने भेंट की। छात्राओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मन की बात व परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से प्रभावित होकर उन्होंने 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंको में सफलता प्राप्त की है।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 275 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 234 मरीज ठीक हुए हैं।

◆ मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना भी जताई है।

◆ नई टिहरी : टिहरी कोषागार के दो करोड़ 85 लाख रुपये के गबन के मामले में वांछित बांग्‍लादेशी महिला को दिल्‍ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर किया गिरफ्तार ।