6,508 total views, 2 views today
◆ देहरादून जिले की यातायात व्यवस्था के प्रति सजगता, जागरुकता और यातायात सुगमता के संबंध में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने देहरादून शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ सामुदायिक संवाद किया।
◆ हिमालय की आराध्य देवी माँ नंदा देवी की लोक जात यात्रा हर्षाेल्लास के साथ आज देवराड़ा मे पूजा-अर्चना के बाद संपन्न हो गई है। अब 6 माह राज राजेश्वरी नंदा देवी अपने नैनिहाल देवराड़ा गांव मे विराजमान रहेगी।
◆ भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। साथ ही स्कूली छात्रों की ओर से प्रभात फेरी भी निकाली गई।
◆ हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के फुलगढ़ गांव में आशंका है कि जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है और कई बीमार बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
◆ कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने तेलंगाना की राज्यपाल डॉ० तमिलिसाई से भेंट कर कई समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
◆ पिथौरागढ़ के धारचूला में कल देर रात हुई अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारी वर्षा के कारण आज काली नदी का जल स्तर खतरे के निशान 890.00 मीटर पर पहुंच गया है, जिससे काली नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में खतरे की प्रबल सम्भावना बनी हुई है।
◆ परिवहन निगम में काम कर रहे 84 अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने का आदेश निगम मुख्यालय ने जारी किया है। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस मामले में जल्द ही यूनियन बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।
◆ मौसम विभाग अनुसार रविवार को देहरादून, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर में गजर के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
◆ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में भर्ती घोटाले को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार इस पूरे मामले में जांच करा रही है। यदि जरूरत पड़ी तो सरकार सभी भर्तियों की सीबीआई जांच कराएगी।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न से अलंकृत पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
More Stories
बागेश्वर: दोहरे हत्याकांड से सनसनी, महिला-बच्ची की निर्मम हत्या, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस
Health tips: सेहत के लिए फायदेमंद है अदरक, सर्दी जुखाम से लेकर पेट की समस्याएं करें दूर
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बर्फबारी के आसार