March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (12 अगस्त, शुक्रवार , श्रावण शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा/प्रतिपदा , वि. सं. 2079)

Ten

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि आयुर्वेद और जड़ी बूटियाँ हमें जड़ों, सभ्यता, संस्कृति और इतिहास से जोड़ती हैं।

◆ उधमसिंहनगर की थाना सितारगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर 12 बोर के तमंचे के साथ फोटो डालने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही। तमंचे और 02 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

◆ UKSSSC भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की जाएगी। साथ ही लीक पेपर से पास होने वाले 50 परीक्षार्थियों को उत्तराखंड पुलिस ने चिन्हित किया है और इनकी अभ्यर्थिता रद्द कराने के लिए आयोग को लिखा जाएगा और मुकदमे में आरोपी बनाया जाएगा।

◆ स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दूरसंचार विभाग उत्तराखंड ने हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए मसूरी डाइवर्जन से राजपुर गांव तक तिरंगा रैली निकाली।

◆ देहरादून में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने की कमान अब खुद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने संभाल ली है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित माँ वाराही धाम में प्रसिद्ध बग्वाल मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवीधुरा में पुलिस चौकी के निर्माण कार्य कराए जाने की घोषणा की।

◆ खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 26वीं राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ और ब्रिगेडियर ज्ञान सपोर्ट क्लाइमिंग प्रांगण का लोकार्पण किया। कहा- खेल विभाग ने क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, आदि खेलों को बढ़ाने का काम किया है।

◆ भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने वाले मकानों के तस्वीरों की उनकी मांग आम जनता के लिए नहीं बल्कि केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए है।

◆ प्रदेश में आयुर्वेदिक औषधियों के दामों में 23 फीसदी से 66 फीसदी तक इजाफा हुआ है। 

◆ 13 अगस्त से परिवहन निगम में ड्राइवर के 233 और कंडक्टरों के 356 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ड्राइवर की शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास और कंडक्टर की कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा में आजादी के अमृत महोत्सव के अतंगर्त ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत तिरंगा रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।