उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (१५ जून)….. 2019 से हत्या के आरोप में फ़रार चल रहे ₹50,000 के इनामी बदमाश को उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Ten

◆ मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुनस्यारी स्थित जौहार क्लब में बहुद्देशीय हॉल और खेल मैदान में दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जायेगा। आज देहरादून से वर्चुअल माध्यम से जौहार क्लब के वार्षिक खेलोत्सव के समापन समारोह में उन्होंने कहा क्लब को स्कीइंग उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगें।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही और आम जनता का बजट बताया। उन्होंने कहा यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबके साथ संवाद के माध्यम से इसे जन-जन का बजट बनाने का प्रयास किया गया है।

◆ प्रदेश में कांग्रेस के साथ ही अन्य विपक्षी दलों ने बजट को निराशाज़नक बताया।

◆ दिसंबर 2019 में हत्या के आरोप में फ़रार चल रहे ₹50,000 के इनामी बदमाश को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(STF) ने दो साथियों सहित वेश बदलकर किया गिरफ्तार। तेलंगाना में लुंगी व बुर्के में किया अन्डर कवर ऑपरेशन।

◆ आज अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध धाम जागेश्वर और चितई गोलू मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने जिलाधिकारी से कहा कि लोगों की आर्थिकी को पर्यटन से जोड़े जाने पर कार्य किया जाए। कहा कि उत्तराखण्ड में होमस्टे, विलेज स्टे को लेकर जो बदलाव आ रहा है वह पर्यटन के लिए काफी अच्छा है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत जो जवान चार साल बाद यहां से निकलेंगे। राज्य सरकार ऐसे अग्निवीरों को पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता से अवसर देगी।

◆ साल बाद आज कैंची मेला आयोजित हुआ। बाबा नीम करोली महाराज के देसी-विदेशी भक्त यहां पहुंचे । सुबह चार बजे से ही लोग कैंची मेले को लेकर कैंची धाम पहुंचने लगे।

◆ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में लॉटरी लगने की बात कहकर 31 लाख रुपये ठगने वाले को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह को ठग ने जिओ कंपनी के माध्यम से उसकी केबीसी में लॉटरी निकल गई है कहकर लाखो ऐंठ लिए।

◆ बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर परिसर में दुर्घटना होने पर तीर्थ यात्रियों को एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति (संस्थापक सतपाल महाराज) की ओर से बीमा की प्रीमियम राशि युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दी गयी है।

◆विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बुधवार आज सदन में सवाल जवाब के बीच परिवहन मंत्री चंदन राम दास तबीयत बिगड़ गई। विधानसभा की डिस्पेंसरी में उनका उपचार किया गया जिसके बाद उन्‍हें दून अस्पताल रेफर किया गया।