उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, सुबह-शाम की ठंड में इजाफा, जानें पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक दिनभर चटख धूप खिलने से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम  विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। पर्वतीय जनपदों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग इसी प्रकार बना रह सकता है। दिन में धूप खिलने से मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच पहाड़ों में पाला और घाटी वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगा है। खासकर सुबह के समय पाले के कारण ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। वहीं, पर्वतीय जनपदों की घाटियों में कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौस

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।