◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान तथा उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल के साझे प्रयासों से ‘‘Reducing Risk: Capacity Building in the Mountain States” पर आयोजित कार्यशाला में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डा. कुमार को भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
◆ दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस भी तैयारियां में जुट गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर देहरादून की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धनतेरस और दीपावाली के दौरान शहर में वाहनों का आगमन बाजार की ओर अधिक रहेगा।
◆ केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है। लगातार बर्फबारी से केदारपुरी में बर्फ जम चुकी है। इस दौरान धाम में अधिकतम तापमान और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है।
◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह से आज देहरादून में पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय के साथ अरुणाचल प्रदेश के बच्चों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल सभी बच्चों से बेहद आत्मीयता से मिले उन्हें उपहार दिए। उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
◆भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ देवेंद्र भासीनने कहा है कि 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में होगा। आज हरिद्वार में डॉ. देवेंद्र ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल की यात्रा को लेकर राज्य की जनता में भारी उत्साह है।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा दिया है।
◆ रुड़की में दीपावली पर आनलाइन शापिंग में छूट का झांसा देकर ठगों ने व्यक्ति के खाते से 25 हजार की रकम उड़ा दी।
◆ दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच कॉर्बेट लैंडस्केप में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वनकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और रामनगर वन प्रभाग में वनकर्मियों को सघन चेकिंग और गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
◆ विगत दिनों में लक्सर, हरिद्वार में घर में लूट के इरादे से घुसने व पुलिसकर्मियों पर फायर करने वाले 02 अभियुक्तों को प्रदेश पुलिस ने देर रात्रि हुई मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। पिस्टल, कारतूस, तमंचा व दो पहिया वाहन बरामद। वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
◆ सीओ अल्मोड़ा व सोमेश्वर, सल्ट व लमगड़ा पुलिस ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सीएलजी सदस्यों, व्यापार मण्डल व टैक्सी यूयिनन पदाधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया।