April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (23 नवंबर, बुधवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, वि. सं. 2079)…अब 28 नवंबर को रहेगा प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश…

Ten

◆ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

◆ राज्य सरकार पर्यटन गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दे रही है। चम्पावत जिले के महाकाली नदी में वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के तहत यहां एंगलिंग हब को विकसित किया गया है। इससे यहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिल ही रहा है।

◆ गोवा में चल रहे 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कल नॉलेज सीरीज का आयोजन किया गया। नॉलेज सीरीज में उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को लेकर चर्चा की गई।

◆ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में चल रहे “सशक्त उत्तराखंड @ 25 चिंतन शिविर के द्वितीय सत्र में शहरी विकास, पहाड़ में सड़क, तकनीक युक्त सर्विस डिलीवरी, गुणवत्तापरक मानव संसाधन और स्वास्थ्य के विषयों पर चिंतन हुआ।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज देहरादून में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के अंडर 16 वर्ग की 5ा किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक विजेता हिमांशु कुमार व 10 किमी में रजत पदक विजेता सचिन सिंह बोहरा ने भेंट की।

◆ प्रदेश में 28 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश। आज यह जानकारी देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव सुरेशचंद जोशी ने बताया कि गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर को घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है।

◆ बागेश्वर जिले के घिंघरतोला सिरौली के निकट एक वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह दुर्घटना कल देर शाम को हुई।

◆ नैनीताल हाई कोर्ट ने राज्य लोक सेवा आयोग के पदों पर आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी में चयनित होने के नियमों को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार व उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

◆ उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा फरवरी और लिखित परीक्षा मार्च अप्रैल में होगी।  उत्त्रराखंड बोर्ड के निदेशक ने बताया कि इस बार परीक्षा के लिए 1250 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 40 एकल व 1210 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं।