उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(25 अगस्त, गुरुवार  , भाद्रपद, कृष्ण पक्ष , त्रयोदशी  , वि. सं. 2079)….उत्तराखंड में कल बारिश का येलो अलर्ट ….

Ten

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानस कॉरिडोर के तहत कुमाऊँ के सभी प्रमुख मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जागेश्वर धाम का विकास भी मास्टर प्लान के तहत प्राथमिकता से किया जाएगा।

◆ कैबिनेट व टिहरी प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज टिहरी जिले के पंचायत कुमाल्डा और सीतापुर गांव में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन से नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

◆ नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में उत्तराखंड मूल की महिला अभ्यर्थियों को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के 2006 के शासनादेश पर रोक लगा दी है।

◆ स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार जन अपेक्षाओं के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है। आज देहरादून में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडे का शुभारम्भ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात कही।

◆ मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय अंचल में कल बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 27 से 29 अगस्त तक पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई गयी है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन और एसडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

◆ प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न संस्थाओं में भर्तियों में घपले का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से सीबीआई या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में इसकी जांच कराने की मांग की।

◆ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज नैनीताल के हल्द्वानी में कठघरिया इंटर कॉलेज में डिजिटल इंडिया के तहत स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ किया। कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के संकल्प से शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आ रही है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने 5 सालों में राज्य की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए विभागों और बैंको को समन्वय से कार्य करना होगा।

◆ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। UKSSSC में भ्रष्टाचार का प्रकरण मेरे सामने आते ही मैंने इसकी जांच STF को दे दी है। इसमें अब तक 22(इस समय 23) लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, आगे भी कार्रवाई जारी है।