उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (5 नवंबर)…..COP27 में भाग ले रहे अल्मोड़ा के भाई-बहन…

Ten

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सकल घरेलू उत्पाद के साथ सकल पर्यावरण उत्पाद की महत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश में वैज्ञानिक सोच को जागृत करने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में साइंस सिटी के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

◆ केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि उत्तराखण्ड में एरोमा मिशन में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। वे आज देहरादून में आयोजित आकाश तत्व एवं जीवन पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी सचिवों से अपने विभागों की रिक्तियों की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को कहा।

◆ देहरादून में कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के भीमावाला के करीब एक कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिर गयी। सूचना पर रेस्क्यू टीम ने कार एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया है जबकि दूसरे की तलाश कर रही है।

◆ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अगले सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी मीडियम में भी की जाएगी। इसके लिये चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया गया है।

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी किसी भी राष्ट्र की उन्नति व विकास के लिए महत्वपूर्ण है। भारत विश्व स्तर पर विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों के सचिव अपने विभागों की रिक्तयों की सूचना एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करायें।

◆ उत्तराखंड में कांग्रेस सात नवंबर को चमोली के सीमांत गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। 14 से 19 नवंबर के बीच प्रदेश में यात्राएं निकाली जाएंगी।

◆ अल्मोड़ा के जन्मेजय तिवारी और स्निग्धा तिवारी भाई बहन 6 से 18 नवंबर तक मिस्र के शर्म अल शेख शहर में हो रहे जलवायु परिवर्तन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन COP27 में भाग लेंगे।

◆ उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार – आकाश तत्व के दूसरे दिन केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। शास्त्रों में वर्णित पंच तत्वों को वैज्ञानिक आधार पर समझने और अनुसंधान के लिए देशभर में सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं।