March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (8 सितंबर, गुरुवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, वि. सं. 2079) 

Ten

◆ उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता हेतु सुझावों के लिए गठित विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष व सदस्यगणों ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम समान नागरिक संहिता के रूप में आज़ादी के अमृत काल में एक बड़ी इबारत लिखने जा रहे हैं।

◆ हरिद्वार ज़िले की लक्सर तहसील में तैनात रहीं एस.डी.एम संगीता कन्नौजिया का आज सुबह ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। इस साल 26 अप्रैल को लक्सर में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें ईलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।

◆ सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि सहकारी संस्थाओं में पारदर्शी भर्ती की व्यवस्था किये जाने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाई जाए। उन्होंने बताया कि सरकार ने पैक्स समितियों को एमपैक्स अथवा बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें 84 फीसद लाभ में पहुंचाया है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू होना चाहिये। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए आज से जनसंवाद शुरू करने जा रही है।

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह से आज देहरादून स्थित राजभवन में समान नागरिक संहिता के परीक्षण और क्रियान्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षा जस्टिस (से नि) रंजना प्रकाश देसाई और अन्य सदस्यगणों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

◆ उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि प्रस्तावित फिल्म नीति-2022 पर कोई व्यक्ति सुझाव देने के इच्छुक हो तो दिनांक 15 सितम्बर, 2022 तक विभागीय Email- ufdc2015@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं।

◆ प्रदेश में चारधाम यात्रा जोरों पर है। अब तक 33 लाख 44 हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधाम और हेमकुंट साहिब के दर्शन कर चुके हैं। मंदिर समिति के अनुसार बद्रीनाथ में 11 लाख 76 हजार और केदारनाथ में 10 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

◆ UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 35वीं गिरफ़्तारी। जसपुर से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का मालिक संदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है।

◆ परिवहन मुख्यालय में तैनात एआरटीओ आनंद जायसवाल को भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने वर्ष 2010 से 2015 तक एआरटीओ ऋषिकेश रहते हुए चालान की राशि में हेरफेर कर 29.32 लाख रुपये का गबन करने का आरोप है।

◆ कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्य सहकारिता मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया।